बच्चेदानी कमजोर होने के क्या कारण है?HealthPlanet

Posted on Mon 28th Nov 2022 : 16:53

महिलाओं का Uterus क्यों हो जाता है कमजोर?
गलत लाइफस्टाइल के कारण आजकल 10 में से करीब 7 महिलाएं किसी न किसी शारीरिक बीमारी की शिकार हैं. महिलाओं की इन समस्याओं में से एक बड़ी परेशानी है Uterus (बच्चेदानी) में कमजोरी. www.betterhealth.vic.gov.au की खबर के अनुसार बहुत सी महिलाएं इस समस्या से अंजान होने के कारण समय पर इसका इलाज नहीं करवा पाती हैं जिसके कारण प्रेग्नेंसी के दौरान मिसकैरेज का खतरा काफी अधिक बढ़ जाता है. आइए आपको बताते हैं यूट्रस (बच्चेदानी) में कमजोरी के कारणों के बारे में. साथ ही इस बात की भी जानकारी जरूरी है कैसे इसे ठीक किया जा सके. यूट्रस में कमजोरी का कारण
महिला में गर्भधारण से लेकर प्रसव तक गर्भ को सही रखने के लिए बच्चेदानी यानि गर्भाशय का स्वस्थ होना बहुत जरूरी होता है. यह महिला प्रजनन प्रणाली का आधार बनाता है लेकिन गलत खान-पान व लाइफस्टाइल के चलते यूट्रस कमजोर हो जाती है. वहीं महिलाओं में शारीरिक कमजोरी के कारण बच्चेदानी में कमजोरी आ जाती है. कई बार प्रसव के बाद भी गर्भाश कमजोर हो जाता है. मानसिक कमजोरी के चलते भी ऐसा होता है. बाहरी या अंदरूनी चोट के कारण भी गर्भाशय कमजोर हो सकता है.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info